जमीन के पुराने कागजात के लिए नहीं लगाना होगा ऑफिस का चक्कर, जून से मिलेगी बड़ी राहत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना :बिहार में जमीन से जुड़े पुराने दस्तावेज और रजिस्ट्री के कागजात हासिल करना अब आसान होने वाला है. राज्य सरकार जून महीने से ऐसी सुविधा शुरू करने जा रही है, जिसके तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन पुराने दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा और 600 रुपये शुल्क जमा करना पड़ेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रजिस्ट्रेशन विभाग के अनुसार, दस्तावेजों की स्कैनिंग का काम तेजी से चल रहा है. राज्य के 141 रजिस्ट्रेशन कार्यालयों में वर्ष 1990 से 2005 तक के करीब 4 करोड़ दस्तावेज स्कैन किए जा चुके हैं और उन्हें पोर्टल पर अपलोड भी किया गया है. वहीं 1908 से 1990 तक के रिकॉर्ड को भी डिजिटल करने का काम जारी है.

अब तक लोगों को पुराने दस्तावेज लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे और प्रक्रिया में महीनों लग जाते थे. नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद खाता नंबर, प्लॉट नंबर समेत जरूरी जानकारी भरकर दस्तावेज आसानी से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

About The Author

See also  पार्टी कार्यालय में मृत मिले पूर्व मंत्री, सुसाइड नोट में अपमान और भ्रष्टाचार का जिक्र; निष्पक्ष जांच की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed