SIR की नई समय-सारणी जारी, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति; 19 अक्टूबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोहरदगा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नई तारीखों की जानकारी दी गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 कर दी गई है। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में छूट गया है, वे इस अवधि तक आवेदन कर सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ऐसे युवा जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी, वे भी फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावा-आपत्तियों पर सुनवाई 14 अक्टूबर 2026 तक चलेगी और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों से अब तक हुई SIR गतिविधियों पर फीडबैक भी लिया गया।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अमित कुमार ने राजनीतिक दलों से प्रारूप मतदाता सूची, ASDD सूची, दावा-आपत्ति प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed