नए इंक्रीमेंट डिजाइन में ₹340 की बढ़ोतरी, हर तीसरे पुराने स्टेप पर बन रही बंचिंग

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण में नई इंक्रीमेंट डिजाइन के कारण बंचिंग और डी-बंचिंग की स्थिति सामने आई है। फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के कमेटी मेंबर शैलेंद्र कुमार ने इसका गणितीय अध्ययन कर रिपोर्ट टाटा स्टील के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को सौंपी है। रिपोर्ट के अनुसार यह स्थिति किसी एक ग्रेड तक सीमित नहीं है।


पुराने ₹710, ₹725, ₹740, ₹770, ₹790 और ₹810 के इंक्रीमेंट संशोधित होकर क्रमशः ₹1,050, ₹1,065, ₹1,080, ₹1,110, ₹1,130 और ₹1,150 हो गए हैं। प्रत्येक इंक्रीमेंट में ₹340 की बढ़ोतरी हुई है। नया इंक्रीमेंट पुराने की तुलना में करीब 68 प्रतिशत होने के कारण लगभग हर तीसरे पुराने स्टेप पर बंचिंग बन रही है। रिपोर्ट में इसे नई इंक्रीमेंट डिजाइन का परिणाम बताया गया है।
NS-7 के उदाहरण में 10वें स्टेप का वेतन ₹30,595 और 11वें स्टेप का ₹31,305 था। दोनों के बीच ₹710 का अंतर एक पुराने इंक्रीमेंट के बराबर था, लेकिन फिटमेंट के बाद दोनों एक ही संशोधित ₹1,050 वाले स्टेप पर पहुंच गए। रिपोर्ट में जनवरी से दिसंबर 2024 तक X1-Y1 से X12-Y12 का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि हर महीने Y, X से केवल ₹710 आगे था। 31 दिसंबर 2024 को मूल वेतन संशोधित स्थिति में तय हुआ और X1 से X12 की अगली इंक्रीमेंट तिथि 1 जनवरी 2026 निर्धारित की गई। शैलेंद्र कुमार के अनुसार नए और पुराने इंक्रीमेंट के बीच ₹340 का अंतर है।


