मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण

Advertisements

जमशेदपुर : मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने दावों और आपत्तियों की सुनवाई के लिए बनाए गए केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत कई ERO और AERO मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राजीव रंजन ने समाहरणालय परिसर, धालभूम SDO कार्यालय, ITDA कार्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय और वाणिज्य कर विभाग के सुनवाई केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दस्तावेजों, अब तक हुई प्रगति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को प्रत्येक नागरिक को प्रक्रिया तथा जरूरी दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी देने और बार-बार चक्कर लगाने की स्थिति से बचाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने जिले के योग्य नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और पता जांचने की अपील की। नाम छूटने या विवरण में गड़बड़ी होने पर निर्धारित फॉर्म के माध्यम से दावा या आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया। उन्होंने केंद्रों पर पेयजल और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं बनाए रखने तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की जांच कर तय समय-सीमा में निपटारा करने का निर्देश दिया, ताकि मतदाता सूची को समय पर अंतिम रूप दिया जा सके।

 

About The Author

You may have missed