गार्डासिल वैक्सीन में लापरवाही, 117 स्वास्थ्य प्रबंधकों को नोटिस… सैलरी कटौती की चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements

मुजफ्फरपुर : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाए जाने वाले गार्डासिल वैक्सीन में लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। जिले समेत राज्य के 117 स्वास्थ्य प्रबंधकों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है, क्योंकि उनके अधीन पीएचसी और सीएचसी में एक भी टीका नहीं लगाया गया। विभाग ने सभी से 10 दिनों के भीतर जवाब मांगा है और स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मानदेय में कटौती की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह लापरवाही उजागर हुई। वहीं, दूसरी ओर एचपीवी (गार्डासिल) टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में मेगा ड्राइव शुरू किया गया। इस अभियान के तहत अलग-अलग प्रखंडों में कुल 110 बच्चियों को टीका लगाया गया और पूरी प्रक्रिया की डिजिटल मॉनिटरिंग भी की गई।

अधिकारियों के अनुसार यू-विन पोर्टल के जरिए लाभार्थियों को ट्रैक किया जा रहा है और टीकाकरण के तुरंत बाद डिजिटल प्रमाणपत्र भी जारी किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से करीब 99 प्रतिशत तक सुरक्षा देने में सक्षम है, इसलिए इसे लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

See also  तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का खौफनाक अंजाम, चली गोली और युवक की मौके पर मौत, शादी से पहले मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed