तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM रफ्तार वाली हवाओं से दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात और बारिश की संभावना है। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रांची, खूंटी, सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा में कहीं-कहीं तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोडरमा, हजारीबाग, गुमला और सिमडेगा में तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दिन भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा समेत उत्तर-पूर्वी व मध्य क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य इलाकों में भी गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed