पानी टंकी निरीक्षण में खुली लापरवाही, मेयर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, जल्द सुधार के आदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार (पानी टंकी) का निरीक्षण कर जलापूर्ति व्यवस्था की हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे। निरीक्षण में सामने आया कि जलापूर्ति योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन का काम कई स्थानों पर अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान जल मीनार परिसर में रखे उपकरण और निर्माण सामग्री भी काफी जर्जर अवस्था में पाए गए। इससे योजना की गुणवत्ता और दीर्घकालिक स्थायित्व पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस लापरवाही पर मेयर ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल जवाब तलब किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए और खराब सामग्री को हटाकर उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मेयर ने कार्य की प्रगति पर नजर रखने के लिए रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया और चेतावनी दी कि यदि कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed