कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च, इलाके में सख्ती

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 1 अप्रैल की रात की है, जब मुख्य आरोपी शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो उसने देशी कट्टा निकालकर लोगों को धमकाया और अपने साथी मो. सलमान के साथ बाइक से मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशिष के निर्देश पर डीएसपी बच्चनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 अप्रैल की शाम ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 15 (कपाली लिंक रोड) के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान शेख सारिक ईमाम के पास से एक देशी कट्टा और सलमान के पास से 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को इलाके में पैदल मार्च भी कराया, ताकि अपराध के खिलाफ सख्त संदेश दिया जा सके। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed