मुख्य न्यायाधीश का भव्य स्वागत, नगाड़ा-मांदर बजाकर कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

0
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के जमशेदपुर आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर पूरा माहौल गरिमामय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान न्यायमूर्ति सोनक ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में विशेष रुचि दिखाई और खुद पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘नगाड़ा’ और ‘मांदर’ बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। उनके इस सहभागिता से कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम का आकर्षण और बढ़ गया।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवशीष और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस आयोजन को प्रशासन और संस्कृति के सुंदर समन्वय के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा में ड्रोन से निगरानी, 24×7 कंट्रोल रूम और पंडालों के सत्यापन के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed