‘सरके चुनर’ विवाद में नोरा‑संजय दत्त पर NCW का अल्टीमेटम, जांच की तारीख तय

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : विवादित गाना ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (NCW) ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को आखिरी मौका दिया है कि वे व्यक्तिगत रूप से आयोग के सामने पेश हों। आयोग ने अगली सुनवाई 27 अप्रैल 2026 को निर्धारित की है, जब नोरा को स्वयं उपस्थित होना होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

NCW ने यह मामला उस गाने के बोलों को आपत्तिजनक और महिलाओं की गरिमा के लिए हानिकारक मानते हुए स्वतः संज्ञान में लिया था। पिछली सुनवाई में नोरा के वकील ने पेश होकर जवाब दिया था, लेकिन आयोग ने प्रतिनिधि के जरिए पेश होने को अस्वीकार कर दिया और अभिनेत्री को सीधे उपस्थित होने का निर्देश दिया। इसके अलावा आयोग ने अभिनेता संजय दत्त को भी 8 अप्रैल 2026 को स्वयं उपस्थित होने के लिए समन भेजा है।

यह विवाद कन्नड़ फिल्म ’केडी: द डेविल’ के इस गाने के खिलाफ सोशल मीडिया और कानूनी शिकायतों से शुरू हुआ था। आलोचकों ने गाने के शब्द और प्रस्तुति को अश्लील बताया था, जिसके चलते गाना प्लेटफॉर्म से हटाया गया और निर्माता, गीतकार सहित कुछ सदस्यों ने आयोग के सामने लिखित माफी भी दी थी।

About The Author

See also  मनसा पूजा का प्रसाद खाकर लौट रहे थे दो भाई, 407 की टक्कर में एक की मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed