मनसा पूजा का प्रसाद खाकर लौट रहे थे दो भाई, 407 की टक्कर में एक की मौत

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटमदा : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पगदा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास एक 407 वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय राजू महतो की मौत हो गई, जबकि उनके 42 वर्षीय चचेरे भाई श्यामपदो महतो घायल हो गए। दोनों बोड़ाम के शुक्ला गांव से मनसा पूजा का प्रसाद खाकर जुगसलाई स्थित अपने घर लौट रहे थे। दोनों मजदूरी करते थे और जुगसलाई में किराये के मकान में रहते थे।जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। पगदा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास विपरीत दिशा से आ रहे 407 वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर हलुदबनी ओपी के पुलिस पदाधिकारी और कैंप में तैनात सैप जवान मौके पर पहुंचे तथा दोनों को पुलिस वाहन से एमजीएम अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने राजू महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्यामपदो महतो का इलाज जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार के अनुसार, घटना के बाद पटमदा थाना के बाहर चेकनाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बॉडी पर खून के निशान वाले एक 407 वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन को पटमदा थाना में रखा गया है और मामले की जांच जारी है।

About The Author

You may have missed