100% अंक से टॉप कर बनी नेशनल टॉपर, सम्मान समारोह में मिला विशेष सम्मान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आदित्यपुर की मेधावी छात्रा शांभवी तिवारी से समर्थ सेवा समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष निरंजन मिश्रा के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और लकी बैंबू प्लांट भेंट किया गया, जिसे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक बताया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शांभवी तिवारी ने वर्ष 2026 में ICSE बोर्ड की 12वीं (बायो साइंस) परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से आदित्यपुर सहित पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। संस्था के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। इस अवसर पर समिति और विभिन्न संगठनों के कई सदस्य उपस्थित रहे।

See also  मुआवजे के बिना सड़क चौड़ीकरण शुरू होने पर हंगामा, ग्रामीणों का डीसी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed