ईचागढ़ के बांका महादेव का रहस्य, अंग्रेज भी नहीं हिला सके थे झुका हुआ शिवलिंग






ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ क्षेत्र में स्थित बांका महादेव मंदिर अपनी अनोखी मान्यता और झुके हुए शिवलिंग के कारण श्रद्धालुओं के बीच प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यता के अनुसार अंग्रेजों ने कभी इस शिवलिंग को यहां से हटाकर दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की थी। शिवलिंग को बैलगाड़ी से ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में गाड़ी टूटकर दो हिस्सों में बंट गई और शिवलिंग वहीं जमीन पर गिर गया। इसके बाद काफी प्रयास के बावजूद उसे उठाया नहीं जा सका।तभी से बांका महादेव का यह शिवलिंग उसी स्थान पर स्थापित है और श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है। इसके नजदीक ईचागढ़ का प्रसिद्ध चतुर्मुखी शिवलिंग भी स्थित है, जिसे क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों में गिना जाता है। सावन और विशेष धार्मिक अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।




