हथौड़े से हत्या का खुलासा, आपसी विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार
Advertisements

Advertisements

Advertisements

पश्चिम सिंहभूम : टोंटो थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में हुए हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 56 वर्षीय दामु सिंकु की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—परसना सिंकु और कुशन सिंकु—को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisements

मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद के चलते उन्होंने दामु सिंकु की हथौड़े से हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।


