हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित पम्मी कांटा के समीप शनिवार आज सुबह करीब साढ़े छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। धर्मकांटा पर वजन कराने जा रहा एक बड़ा लॉजिस्टिक कंटेनर हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर धर्मकांटा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और कंटेनर आग की लपटों में घिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग एवं पुलिस को सूचना दे दी गई थी और राहत-बचाव कार्य की तैयारी की जा रही थी।इधर चालक को अस्पताल भेजा जा रहा है।

About The Author

See also  ब्रेन मलेरिया का बढ़ता खतरा, जांच में मिले 13 मरीज से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed