मां शीतला पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधि-विधान से संपन्न हुआ अनुष्ठान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा : प्रखंड के मधुआबेड़ा गांव में मां शीतला की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। पूजा की शुरुआत मुख्य पुजारी तपन कुमार आचार्य द्वारा स्वर्णरेखा नदी से जल लाकर कलश स्थापना के साथ की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय संकीर्तन मंडली और शंख ध्वनि के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा स्थल पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति से पुजारी का स्वागत किया और पूजा-अर्चना की।

पूजा के दौरान 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान किया गया और महिलाओं ने व्रत खोलते हुए धूप-दीप प्रज्वलित किया। रात में भक्ति जागरण का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा।

About The Author

See also  सीसीटीवी में छह संदिग्ध दिखने का दावा, चोरी के बाद अधिवक्ता ने परिवार की सुरक्षा पर जताई चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed