सांसद लल्लू सिंह ने भू-माफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा, CM योगी को पत्र लिख जमथरा से गोलाघाट तक SIT जांच की मांग

0
Advertisements

अयोध्या:  भू माफियाओं के खिलाफ सांसद लल्लू सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भूमाफियाओं की ओर से नजूल तथा सरयू नदी की डूब क्षेत्र (दरिया बुर्ज) की जमीन में किए गए अवैध कब्जों की जांच कराने की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सांसद की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भू – माफियाओं का ऐसा दबदबा है कि पूर्व में सम्बन्धित तात्कालिक अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलकर नजूल तथा डूब क्षेत्र ( दरिया बुर्ज ) की जमीनों में काफी हेराफेरी करके लोगों को गुमराह कर जमीनों को ऐन-केन-प्रकारेण उनके नाम कर दिया गया। जिसमें रोजी-रोटी कमाने वाले जो व्यक्ति शहर में रहना चाहते हैं ऐसे लोगों के साथ उक्त जमीनों को करोड़ो/अरबों रूपयों की हेराफेरी की है।

जमथरा घाट से गोलाघाट तक की जमीनों पर भू माफियाओं का व्यापार फल फूल रहा है।गत तीन दशकों से उत्तर प्रदेश शासन की ओर से नजूल का किसी भी प्रकार का पट्टा नहीं किया जा रहा है और न ही किए गये पट्टे का रिन्यूनल हो रहा है।डूब की जमीनों पर किसी प्रकार का फ्री – होल्ड भी नहीं हो रहा है।फिर भी उक्त जमीन का किन परिस्थितियों में भू-माफियाओं ने डूब क्षेत्र नजूल की भूमि विक्रय किया गया।जिस पर लोगों की ओर से स्थायी अस्थायी निर्माण कराया जा रहा है।उस जमीन की जाँच एसआईटी से होना आवश्यक है। जिसमें भू-माफियाओं के साथ तत्कालीन दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हो सके।

सांसद ने पत्र में यह अनुरोध किया है कि अयोध्या महानगर विकसित होने में विभिन्न योजनाओं में जमीनों का आरक्षित होना आवश्यक है। अयोध्या में जमथरा से गोलाघाट तक भू-माफियाओं की ओर से नजूल तथा डूब क्षेत्र की विक्रय की गई भूमि में भ्रष्टाचार की जाँच करवाकर तत्कालीन दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय।जिससे भविष्य में भू-माफियाओं पर लगाम लगाया जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed