चुटिया में 200 से ज्यादा गैस सिलेंडर बरामद, अवैध भंडारण का भंडाफोड़, इलाके में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : चुटिया इलाके में पुलिस और संबंधित विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 200 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई अवैध रूप से गैस सिलेंडर के भंडारण और संभावित काले कारोबार की सूचना पर की गई, जिसके बाद मौके पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूत्रों के अनुसार, बरामद सिलेंडरों में घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर भी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों के अवैध रूप से जमा होने के कारण सुरक्षा और ब्लैक मार्केटिंग की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर सिलेंडर कहां से लाए गए और इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था। पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल है।

About The Author

See also  सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

Thanks for your Feedback!

You may have missed