दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हड़कंप, एक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चतरा : जिले के टुटीलावा के पास गुरुवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूचना मिलने पर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान और घायलों के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

See also  बेकाबू हाईवा ने पेड़ तोड़ते हुए घर में मारी टक्कर, ड्राइवर कैबिन में फंसा, मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed