JSSC-JPSC घोटाले पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, दोषी अधिकारियों पर FIR और CBI जांच की मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : JSSC-CGL और JPSC से जुड़े कथित घोटालों को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लगातार नए खुलासे सामने आने के बावजूद सरकार JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने से बच रही है। उन्होंने JSSC के प्रभारी चेयरमैन IAS प्रशांत कुमार और सचिव सुधीर गुप्ता को तत्काल पद से हटाकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC मामलों की कार्रवाई में कथित अंतर पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि JPSC मामले में इस्तीफा देने वाले ख्यांगते जेल चले गए, लेकिन JSSC मामले में इस्तीफा देने वाले नीरज सिन्हा के खिलाफ वैसी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि सरकार आंदोलनकारी छात्रों को इन सवालों का जवाब दे। उन्होंने मांग की कि कथित रूप से घूस देकर नौकरी पाने वालों को पद से हटाकर कानूनी कार्रवाई की जाए और छात्रों की मांग के अनुसार पूरे मामले की जांच CBI को सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि जब तक ये कदम नहीं उठाए जाते, छात्र आंदोलन को रोक पाना मुश्किल होगा।

About The Author

You may have missed