राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभम कुमार को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित, दीक्षांत समारोह में छाया सरायकेला का गौरव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिले के खरसावां निवासी शुभम कुमार पति को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें मंच पर सम्मानित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शुभम कुमार ने मास्टर ऑफ एजुकेशन (M.Ed.) की परीक्षा में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें स्वर्ण पदक दिया गया, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

शुभम का संबंध सरायकेला-खरसावां जिले के बेहरासाही बस्ती से है। उनकी इस सफलता को जिले के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है, और स्थानीय स्तर पर उन्हें लगातार बधाई मिल रही है।

See also  ATM कार्ड बदलकर 47,800 की ठगी, खाते से पैसे उड़ते ही पीड़ित के होश उड़े

Thanks for your Feedback!

You may have missed