जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति श्री चंदन कुमार ने की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस क्रम में बताया गया कि पूर्ण एवं चालू वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को अब ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को हस्तांतरित कर दिया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि योजनाओं के सुचारु संचालन एवं संधारण के लिए लाभुकों से जलकर संग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा उन्हें जल संरक्षण और भुगतान की महत्ता के प्रति जागरूक किया जाए।

उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल–चाईबासा को निर्देश दिया कि योजनाओं के पांच वर्षों के संचालन एवं संधारण हेतु विस्तृत अनुमानित प्राक्कलन शीघ्र तैयार करें।

इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त प्रखंड वॉश समन्वयक अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं के निष्पादन में गति लाएं और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य संपादन सुनिश्चित करें।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रखंड वॉश समन्वयक उपस्थित थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed