धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-सह-झारखंड राज्य स्थापना दिवस, 15 नवंबर 2025 की तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जयदीप तिग्गा, अपर उपायुक्त श्री प्रवीण केरकट्टा, सहायक समाहर्ता श्री सिद्धार्थ कुमार, सदर चाईबासा/पोड़ाहाट-चक्रधरपुर/जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी उपसमाहर्ता सामान्य शाखा, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी-चाईबासा/चक्रधरपुर उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम विगत वर्ष आयोजित हुए कार्यक्रमों से संबंधित कार्य योजना प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया, साथ ही इस वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला अंतर्गत जिला/अनुमंडल/प्रखंड/पंचायत स्तर पर एवं शहरी निकाय क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर 2025 के पूर्व 11 नवंबर 2025 से ही अलग-अलग तिथि पर अलग-अलग कार्यक्रमों यथा- 11 नवंबर को रन फॉर झारखंड व एलईडी वाहन का संचालन, 12 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 नवंबर को साइकिल रैली एवं 15 नवंबर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस निमित्त उपायुक्त के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का रंग रोगन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालय एवं इमारतों की विशेष साफ-सफाई व सजावट सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित हो।

See also  रातभर दर्द से तड़पती रही महिला, अस्पताल में सोते रहे कर्मचारी, इलाज न मिलने पर मचा बवाल

उपायुक्त ने बताया कि इसके साथ ही 18 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों को प्रदान किया जाना है। इस निमित्त उपायुक्त के द्वारा संबंधित पदाधिकारी को शिविर आयोजन के तदर्थ उचित दिशा निर्देश दिया गया, साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिविर आयोजन के साथ पदाधिकारी को टैग करते हुए शिविर का सफलतम संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा 29 नवंबर 2025 को राज्य सरकार का गठन के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed