बिरसानगर में महिला की मौत,फ्लैट में लगायी फांसी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिरसानगर: बिरसानगर में बरखा अग्रवाल (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर पर मिला। ससुराल पक्ष शव को अस्पताल छोड़कर चला गया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरखा का पति मुकेश सिंगापुर में काम कर रहा था और घर लौटने की तैयारी में था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बिरसानगर स्थित आस्था ट्विन सिटी निवासी बरखा अग्रवाल (37) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बरखा का शव बुधवार रात उसके घर पर पाया गया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को मर्सी अस्पताल में छोड़कर चले गए। इधर, सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां से शव को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच हाथापाई हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। यह घंटों हंगामा होता रहा। हालांकि बाद में शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद देर शाम स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बर्खा के भाई वरुण ने बताया कि उनकी बहन बर्खा को ससुराल पक्ष के लोग काफी प्रताड़ित करते थे. उन लोगों द्वारा बीच-बीच में रुपये की मांग भी की जाती थी. मायके पक्ष के लोगों को यह शक है कि उनकी बहन ससुराल पक्ष के लोगों के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पायेगी.

See also  श्रावणी मेला शुरू होते ही बड़ा बदलाव, एक महीने तक बंद रहेगी स्पर्श पूजा

About The Author

Thanks for your Feedback!