गोविंदपुर मंडल कांग्रेस ने इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल की जयंती मनाई

0
Advertisements
Advertisements

गोविंदपुर: पुर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर गोविंदपुर मंडल कांग्रेस के कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नरेश गौरा के अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सभी कांग्रेसजनों ने नेताद्वय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य भारत में रहने वाले जनमानस में भाईचारा प्रेम एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना ताकि जब देश से भेदभाव खत्म होगा तभी हमारा भारत मजबूत और सशक्त बनेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अरविंद साहु, जिला कांग्रेस के पुर्व उपाध्यक्ष देवशरण सिंह, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस के पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी, भारतीय जनसेवक परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा, परिषद के महासचिव अविनाश सिंह, रौशन सिंह बिट्टू, अमित उपाध्याय आदि शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  8 लाख रुपये विवाद में धमकी देने का आरोप, दो महीने से सोनारी थाना का चक्कर लगा रहे पीड़ित...

Thanks for your Feedback!

You may have missed