श्रावणी मेला शुरू होते ही बड़ा बदलाव, एक महीने तक बंद रहेगी स्पर्श पूजा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : बाबा बैद्यनाथ धाम में राजकीय श्रावणी मेला शुरू होने के साथ ही गुरुवार से आम श्रद्धालुओं के लिए स्पर्श पूजा एक महीने के लिए बंद कर दी जाएगी। मेला अवधि के दौरान श्रद्धालु अर्घा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यह व्यवस्था पूरे मेले के समापन तक लागू रहेगी। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारु दर्शन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मेला अवधि में लाखों कांवरियों के देवघर पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित नियमों का पालन करने और तय व्यवस्था के अनुसार पूजा-अर्चना करने की अपील की है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलार्पण कर सकें।

About The Author

See also  600 से घटकर 88 पर पहुंचा मातृ मृत्यु अनुपात, अब 2028 तक ‘मिशन 70’ का लक्ष्य