आखिरकार मोदी सरकार ने घुटने टेक दिए : सुधीर कुमार पप्पू

Advertisements

जमशेदपुर : समाजवादी चिंतक एवं शहर के जाने-माने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आखिरकार मोदी सरकार को छात्र आंदोलन के सामने घुटने टेकने पड़े। उन्होंने कहा कि जब सरकार के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा, तब धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उन्होंने दावा किया कि छात्र आंदोलन अब पूरे देश में फैल चुका है। उनके अनुसार, छात्रों पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद मोदी सरकार आंदोलन से भयभीत है। उन्होंने कहा कि अब छात्रों के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं। यदि आंदोलन इसी प्रकार जारी रहा, तो उन्हें भी इस्तीफा देना पड़ सकता है।

सुधीर कुमार पप्पू ने आगे कहा कि यह आंदोलन जेपी आंदोलन से भी बड़ा स्वरूप ग्रहण कर चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के नेता, मंत्री और अन्य पदाधिकारी अपने वाहनों से पार्टी के झंडे हटा रहे हैं, क्योंकि छात्र उनका विरोध कर रहे हैं।

 

About The Author

See also  झारखंड स्थापना दिवस पर ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, स्वच्छता के लिए दौड़े शहरवासी

You may have missed