किडनैपिंग केस का खुलासा, कुआं क्षेत्र से युवक बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार



कुजू (रामगढ़): रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से कथित रूप से अपहृत युवक को रामगढ़ जिले के कुजू में पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. संयुक्त कार्रवाई में बोलेरो वाहन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए रांची पुलिस अपने साथ ले गयी है. जानकारी के अनुसार, अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी राजू साव का शनिवार को पुराने विवाद के कारण कथित रूप से अपहरण कर लिया गया. आरोप है कि अपहरणकर्ता उन्हें बोलेरो (संख्या JH02BH-0714) से घाटो ओपी क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे.पुलिस की कार्रवाई के बाद अपहृत युवक को सुरक्षित मुक्त कराया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जांच जारी है।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा.




