शिक्षा जगत की 112 हस्तियों को सम्मान, सोना देवी यूनिवर्सिटी अवार्ड 2026 में छह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले छह लोगों को लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इस पुरस्कार की गरिमा बढाने वाले शख्शियत के नाम हैं – डाॅ हरि बल्लभ सिंह आरसी, श्रीमति शोभा गनेरीवाल, डाॅ गीता नायर, श्रीमति आशु तिवारी, श्री संतोष सिंह तथा श्री कुंदन कुमार सिंह। इनके अलावे विजिनरी प्रिंसिपल अवार्ड 18, पाॅयनियर इन एजुकेशन अवार्ड 14, हाॅल आॅफ फेम अवार्ड 10 तथा टीचर्स अवार्ड 64 प्रदान किया गया। इस तरह कुल 112 सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड दिए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर में सोना देवी यूनिवर्सिटी तथा स्काईवे करियर हब के सहयोग से शनिवार, 25 जुलाई 2026 को बिष्टुपुर स्थित द एल्कोर होटल में सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का आयोजन किया गया। गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने वाले बेहतरीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में कई और श्रेणियों में भी शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया गया जिनमें विजनरी प्रिंसिपल अवार्ड, सोना देवी पायनियर इन एजुकेशन अवार्ड, स्टूडेंट मेंटर ऑफ द ईयर अवार्ड शामिल है।

इस मौके पर सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने स्वागत भाषण दिया.

सहायक कुलसचिव श्रीमति अर्चना सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों को सोना देवी विश्वद्यालय के बारे में बताया।
सोना देवी विश्वविद्यिालय की कुलसचिव डाॅ नित नयना ने एसडीयू की शैक्षणिक गतिविधियां तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि आज तक किसी ने शिक्षा का अलख जगा रहे गुरुजनों को सम्मानित करने के बारे में नहीं सोचा था. झारखंड में सोना देवी विश्वविद्यालय ही ऐसा पहला निजी विश्वविद्यालय है जिसने आदरणीय गुरुजनों को सम्मानित करने की पहल की है और सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा इस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष अपने सामर्थ्य के अनुसार किया जाएगा. जल्द ही यह पुरस्कार समारोह राज्य स्तर पर प्रतिष्ठित होगा.
विजुअल प्रजेंटेशन के माध्यम से हाल ही में शुरू किए गये सोना देवी विश्वविद्यालय के महत्वाकांक्षी प्रोग्राम स्कूल आॅफ एआई एण्ड कम्पयूटिंग की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के आयोजन में सोना देवी विश्वविद्यालय के सहयोगी स्काईवे करियर हब के द्वारा सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा दी जाने वाली स्काॅलरशिप एसडीयूसैट के बारे में विडियो प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी गई।
इस मौके पर सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी डाॅ निर्मला शुक्ला, शाषी निकाय के सदस्य डाॅ शहनवाज आलम, श्री प्रभात शर्मा, सलाहकार समिति के सदस्य श्री रबिन्द्र नाथ चैबे तथा श्री राजेश कुमार शुक्ला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

See also  33 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो साथी फरार होने से पुलिस की तलाश तेज

इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकि संस्थान जमशेदपुर के निदेशक प्रो गौतम सूत्रधार उपस्थित हुए। इस सम्मान समारोह में दैनिक अखबार उदितवाणी के संपादक श्री उदित अग्रवाल तथा अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलन और गणेश वंदन कर की गई। अक्षर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने गणेशवंदना की प्रस्तुति दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन के मौके पर स्काईवे करियर हब द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया गया।

About The Author

You may have missed