एमजीएम के रूहीडीह आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल की इंचार्ज पर कुदाल से हमला, गंभीर…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क: शहर के एमजीएम थाना अंतर्गत रूहीडीह में आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल की इंचार्ज ज्योति कुमारी पर शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया. कुदाल से उनके सिर पर वार किया गया है. घटना में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घायल चिकित्साकर्मी के भाई प्रेम प्रकाश ने बताया कि सुबह 8.30 बजे 3-4 लोग अस्पताल पहुंचे थे. बिना कुछ बात किये अचानक से हमला कर दिया. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. घायलावस्था में ज्योति कुमारी वहीं गिर पड़ी थी. इसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ज्योति कुमारी अस्पताल परिसर में ही अपने परिवार के साथ रहती है.

About The Author

See also  ठंडी हवाओं से गिरेगा तापमान, 11 अक्टूबर तक बारिश थमने और ठंड बढ़ने के आसार

Thanks for your Feedback!

You may have missed