दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों के साथ बैठक, डीजे और अश्लील गानों पर रहेगी रोक

Advertisements

घाटशिला : दुर्गा पूजा को शांति से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को घाटशिला थाना परिसर में पूजा समितियों के अध्यक्षों और सचिवों की बैठक हुई। थाना प्रभारी भूषण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विसर्जन से जुड़े निर्देश दिए गए। समितियों से पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, खोया-पाया केंद्र बनाने और माइकिंग की व्यवस्था रखने को कहा गया। थाना, एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग समेत आपातकालीन सेवाओं के नंबर भी उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जिन समितियों ने अब तक वॉलंटियरों की सूची जमा नहीं की है, उन्हें जल्द सूची सौंपने को कहा गया। बैठक में साफ किया गया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर रोक रहेगी और अश्लील गाने नहीं बजेंगे। समितियों के पदाधिकारियों और वॉलंटियरों को शराब से दूर रहने की हिदायत दी गई। विसर्जन के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन शाम से पहले पूरा करने को कहा गया।

उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि लालडीह से मऊभंडार जाने वाली मुख्य सड़क पर चार पूजा पंडाल होने से जाम लगता है, इसलिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखनी होगी। बैठक में अंचल निरीक्षक लखींद्र माझी, मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज गुप्ता, एसआइ उमेश कुमार, प्रेम निषाद, अरविंद राय, मुखिया प्रफुल्ल हांसदा, सत्यनारायण जैन, सुनील जैन, प्रदीप राय, अजय राय, आशीष राय समेत पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।

About The Author

You may have missed