खेल-खेल में मामा ने थमाया असली हथियार, गोली लगने से साढ़े तीन साल के मासूम की मौत
Advertisements

बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में शनिवार को साढ़े तीन वर्षीय साहिल कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, बच्चे के मामा राजेश कुमार ने खेल-खेल में उसे असली हथियार थमा दिया था। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली बच्चे के सिर में जा लगी। ज्यादा खून बहने से मासूम की जान चली गई।
Advertisements

Advertisements

घटना के बाद राजेश कुमार फरार बताया जा रहा है। परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पुलिस जांच कर रही है कि गोली किन हालात में चली और हथियार लाइसेंसी है या नहीं। फरार मामा की तलाश की जा रही है।


