किताब दुकान में भीषण आग, 8 लाख का नुकसान; परिवार ने ऐसे बचाई जान
Advertisements

गुमला : पालकोट रोड स्थित विद्यासागर बुक डिपो में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किताबें, स्टेशनरी और अन्य सामान सहित करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के समय दुकान संचालक का परिवार भवन की छत पर फंस गया था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दुकान का शटर तोड़ा और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
Advertisements



