पहली सोमवारी पर भक्तों के लिए बड़ा फैसला, सुबह 4 बजे खुलेंगे मंदिर के पट
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पहाड़ी मंदिर के पट सुबह 4 बजे खोल दिए जाएंगे। इससे पहले सुबह 3:30 बजे मंगला आरती होगी, जिसके बाद श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है।
Advertisements

Advertisements

भीड़ प्रबंधन को लेकर मंदिर परिसर में 125 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी और ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है, ताकि शिवभक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।


