सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, दशकों पुराना पुल ढहाया गया
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रामगढ़ : राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुराने छिलका पुल को ध्वस्त कर दिया गया। पुल काफी जर्जर हो चुका था और बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन गया था। प्रशासन ने संभावित दुर्घटना से बचाव के उद्देश्य से यह कार्रवाई कराई।पुल हटाने का कार्य सुरक्षा मानकों के तहत पूरा किया गया। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुल हटाए जाने के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी की गई।
Advertisements

Advertisements



