2 बार नौकरी से निकाला गया युवक, अब 1.3 करोड़ महीने की कमाई से बना चर्चा का केंद्र

0
Advertisements

न्यूयॉर्क : 34 वर्षीय पाकिस्तानी-अमेरिकी जीशान बखरानी, जो पहले प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में काम करते थे, दो बार नौकरी से निकाले जाने के बाद अब अपनी मेहनत से हर महीने करीब 1.3 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2025 में मैनहट्टन में ‘निशान’ नाम से अपना रेस्टोरेंट शुरू किया, जिसमें उन्होंने करीब 70 हजार डॉलर (लगभग 65 लाख रुपये) अपनी बचत से निवेश किए।जीशान ने करीब एक दशक तक टेक सेक्टर में काम किया और इस दौरान वह वीकेंड पर फूड पॉप-अप भी चलाते थे। नौकरी जाने के बाद उन्होंने अपने इस शौक को ही करियर बना लिया। उनके रेस्टोरेंट में बिहारी स्टाइल टैकोस, पाकिस्तानी चॉप्ड चीज, बफेलो तंदूरी चिकन सैंडविच जैसे फ्यूजन फूड परोसे जाते हैं, जिनमें अमेरिकी और दक्षिण एशियाई स्वाद का मिश्रण है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

शुरुआत में उनकी मासिक कमाई करीब 57 हजार डॉलर (लगभग 53 लाख रुपये) थी, जो बढ़कर अब 1.4 लाख डॉलर (करीब 1.3 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। जीशान का कहना है कि अब वह रोज करीब 14 घंटे काम करते हैं, लेकिन उन्हें अपने काम में पूरी आजादी और संतोष मिलता है।

About The Author

See also  त्योहारों में चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताए स्किनकेयर के 5 आसान तरीके

Thanks for your Feedback!

You may have missed