प्रखंड कार्यलय के समक्ष माले ने दिया एक दिवसीय धरना

Advertisements

संझौली(रोहतास):- प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंडल अध्यक्ष रवि राम के नेतृत्व में भाकपा माले ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम ने कहां कि , कोरोना वैश्विक महामारी के समय निधन हुए सभी लोगों को चार – चार लाख रुपए मुआवजा के तौर पर देने सहित ग्रमीण जनता की ज्वलंत समस्याओं धरना के माध्यम से सरकार से मांग किया। अंचलााधिकारी संझौली द्वारा किए गए सामाजिक कार्यकर्ता पर झूठा मुकदमा वापस ले , राशन कार्ड से वंचित व्यक्तियों को तत्काल राशन कार्ड निर्गत करें , प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोगों को तत्काल मकान मुहैया कराने तथा तीन माह के अंदर सभी व्यक्तियों को वैक्सीन देने की कोशिश की जाए। उच्च विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को पोशाक तथा साइकिल योजना की राशि देने का मांग सहित छः सूत्री मांगों का ज्ञापन पत्र धरना कि समाप्ति पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन को सौंपा। धरना में विजेंद्र पटेल , ठेगु पासवान , रंजीत पासवान , विनोद मिश्र , प्रिंस कुमार , पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह , सुरेंद्र कुमार सिंह , सरोज कुमार , सामाजिक कार्यकर्ता श्री भगवान सिंह , रामाशंकर शर्मा सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि के अलावे मालेे व राजाद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  जमीन सौदे में करीब सात करोड़ की ठगी का आरोप, शराब माफिया समेत चार की गिरफ्तारी की तैयारी

You may have missed