मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसीं मलाइका अरोड़ा की मां, बोलीं– आसमान में अपनी आंखों से मिसाइलें गिरते देखीं

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुंबई : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा दुबई में फंस गई हैं। क्षेत्र में हालात बिगड़ने के बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिसके कारण वह भारत वापस नहीं लौट सकीं।बताया गया है कि जॉयस अरोड़ा दुबई अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने के लिए गई थीं। इसी दौरान क्षेत्र में सैन्य तनाव बढ़ गया और उनकी 3 मार्च को मुंबई लौटने वाली फ्लाइट अचानक रद्द हो गई। इसके बाद से वह वहीं रुकी हुई हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रही हैं। जॉयस अरोड़ा ने वहां की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को रोके जाते देखा। उनके मुताबिक यह दृश्य काफी डरावना था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और वह फिलहाल सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटियां मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा मुंबई में हैं और लगातार उनसे संपर्क में हैं। दोनों दिन में कई बार फोन कर उनका हालचाल ले रही हैं। हाल ही में मिडिल ईस्ट में सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इसी वजह से कई देशों के बीच उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है और बड़ी संख्या में यात्री अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं।जॉयस अरोड़ा को उम्मीद है कि जैसे ही उड़ान सेवाएं पूरी तरह बहाल होंगी, वह जल्द ही मुंबई लौट आएंगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed