MBBS फर्जीवाड़े के बाद बड़ा कदम, मेडिकल छात्रों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच
Advertisements

जमशेदपुर :रिम्स में सामने आए फर्जी प्रमाणपत्र मामले के बाद अब एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भी MBBS छात्रों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस कदम का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक और अन्य जरूरी प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता की जांच करना है।
Advertisements

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में MBBS पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों के रिकॉर्ड की पड़ताल की जाएगी। फर्जी प्रमाणपत्र से जुड़े मामलों के सामने आने के बाद मेडिकल संस्थानों में दस्तावेजों की जांच को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।


