झारखंड पुलिस का बड़ा सुरक्षा फेरबदल, 11 पिकेट खाली होंगे, 18 से जवान घटेंगे

Advertisements

रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में सुरक्षा बलों की तैनाती में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। नक्सल गतिविधियों और अपराध की स्थिति की समीक्षा के बाद सात जिलों के 11 पोस्ट और पिकेट पूरी तरह खाली किए जाएंगे, जबकि 18 अन्य पिकेटों और पोस्टों पर तैनात जवानों की संख्या कम की जाएगी। इस प्रक्रिया में कुल 688 जवानों को उनकी मूल वाहिनियों में वापस भेजा जाएगा, जिनमें 393 जवान पूरी तरह खाली किए जा रहे पिकेटों से और 295 जवान आंशिक रूप से बल घटाए जाने वाले पिकेटों से लौटेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रांची, गुमला, खूंटी, लातेहार, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के चयनित पिकेटों से सुरक्षा बल हटाए जाएंगे। वहीं 18 अन्य पिकेटों पर सीमित संख्या में जवान तैनात रहेंगे। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जैप और आईआरबी वाहिनियों के कमांडेंटों को निर्देश दिया है कि लौटने वाले जवानों को रिजर्व में रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर राज्य के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में उनकी तैनाती की जा सके। यह निर्णय गृह मंत्रालय द्वारा एसआरई योजना में किए गए बदलाव और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की कुछ कंपनियों के अन्य राज्यों में स्थानांतरण की प्रक्रिया के बीच लिया गया है।

About The Author

See also  जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, घरेलू विवाद में बेटे ने पिता को मार डाला

You may have missed