70 हजार करोड़ के मेगा निवेश का ऐलान, झारखंड में बनेगा पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : झारखंड को 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बड़े निवेश की सौगात मिली है। दिल्ली में 8 और 9 जुलाई को आयोजित स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन के दौरान नवीन जिंदल समूह ने राज्य सरकार के साथ स्टील, न्यूक्लियर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस निवेश में स्टील परियोजनाओं के लिए 40 हजार करोड़ रुपये, न्यूक्लियर एनर्जी के लिए 30 हजार करोड़ रुपये और सोलर परियोजना के लिए 650 करोड़ रुपये शामिल हैं। इससे राज्य में 11 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की संभावना है।
Advertisements

Advertisements



