हजारीबाग ओपन जेल में दो पूर्व नक्सली कमांडरों ने रचाई शादी, पुलिस-प्रशासन बना बाराती

Advertisements

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग स्थित ओपन जेल में दो पूर्व नक्सली कमांडरों ने शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की। इस विवाह में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए। खास बात यह रही कि अधिकारियों ने ही बाराती और घराती की भूमिका निभाई। शादी फरवरी-मार्च के महीने में हुई थी, लेकिन इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव निवासी पूर्व नक्सली कमांडर सुरेश सिंह मुंडा ने तमाड़ के अराहंगा गांव निवासी सोमवारी हेम्ब्रम से विवाह किया। सरेंडर करने के बाद दोनों हजारीबाग स्थित ओपन जेल में रह रहे थे। दोनों की शादी करने की इच्छा जताने के बाद जेल परिसर में ही विवाह की व्यवस्था की गई। डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर पुलिस और जिला प्रशासन ने आयोजन में सहयोग किया। हजारीबाग के जिला विवाह पदाधिकारी राजेश एक्का ने विवाह का पंजीकरण कराया।

इस आयोजन का उद्देश्य सरेंडर कर चुके नक्सलियों को नई जिंदगी शुरू करने का अवसर देना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। विवाह समारोह में शामिल अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़े को नई शुरुआत के लिए सहयोग दिया। इस पहल को नक्सलवाद छोड़कर समाज में लौटने वाले लोगों के पुनर्वास और सामाजिक स्वीकार्यता से जोड़कर देखा जा रहा है।

About The Author

You may have missed