रानीगंज में बड़ा सड़क हादसा, टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त—16 यात्री घायल, मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के रानीगंज इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार 16 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव कार्य में मदद की।जानकारी के अनुसार, बस झारखंड के गिरिडीह से कोलकाता की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

See also  नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, छात्रों का प्रदर्शन तेज, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed