चुनाव से पहले हथियार सप्लाई पर बड़ा खुलासा, बिहार का शख्स अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोलकाता एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बिहार के रहने वाले एक शख्स को पकड़ा है, जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में यह सामने आया है कि वह चुनावी माहौल में अवैध हथियारों की सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस को उसके पास से कई देसी पिस्टल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की साजिश से भी जुड़ा हो सकता है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Thanks for your Feedback!

You may have missed