दिग्गज नेता दिनेश त्रिवेदी बने बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर, राजनयिक रिश्तों को मिलेगा नया मोड़

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : भारत सरकार ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार वे जल्द ही ढाका स्थित भारतीय मिशन में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।दिनेश त्रिवेदी लंबे समय से सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे हैं और वे रेल मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद रहे हैं और वर्ष 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनकी यह नियुक्ति भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिशें चल रही हैं। ऐसे में एक अनुभवी राजनेता को यह जिम्मेदारी देना कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। त्रिवेदी के कार्यभार संभालने के बाद व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत को नई गति मिलने की उम्मीद है।

About The Author

See also  बिहार में बंद चीनी मिलों पर बड़ा फैसला, नवंबर 2026 से शुरू होंगी 3 मिलें

Thanks for your Feedback!

You may have missed