ट्रेन में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, सैकड़ों बीयर कैन के साथ अवैध खेप बरामद

0
Advertisements
Advertisements

धनबाद : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पर गंगा दामोदर एक्सप्रेस (13329) से अवैध शराब की खेप बरामद की। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर गश्त कर रही टीम को प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक लाल ट्रॉली बैग और एक काला पिठू बैग संदिग्ध हालत में लावारिस पड़े मिले।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 100 से अधिक किंगफिशर बीयर के कैन और अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। इन बोतलों पर “For Sale in West Bengal” अंकित था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि शराब की तस्करी पश्चिम बंगाल से बिहार की ओर की जा रही थी। आरपीएफ ने पूरी खेप जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद उत्पाद विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

See also  WhatsApp पर अब AI करेगा ग्राहकों से बातचीत, Meta का बड़ा टेक दांव

Thanks for your Feedback!

You may have missed