JEE-Mains में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, सिस्टम से छेड़छाड़ के आरोप में 3 गिरफ्तार

0
Advertisements

रामगढ़ : राधा गोविंद विश्वविद्यालय में 2 से 8 अप्रैल तक होने वाली JEE-Mains परीक्षा को लेकर बड़े फर्जीवाड़े की साजिश का खुलासा हुआ है। कुछ अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए टीसीएस के कंप्यूटर सिस्टम में छेड़छाड़ की योजना बनाई जा रही थी, जिसे समय रहते पुलिस ने नाकाम कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 70 कंप्यूटर, तीन राउटर, एक सीपीयू, चार मोबाइल फोन और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की है। इस मामले में विश्वविद्यालय के टेक्नीशियन दिनेश कुमार महतो, रांची निवासी शाकिर अंसारी और बिहार के सूरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दिनेश महतो ने बताया कि सिस्टम में बदलाव कर अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रति मॉनिटर 10 हजार रुपये तय किए गए थे।

इस साजिश के मुख्य आरोपी, टीसीएस से जुड़े राजेश ठाकुर और रविशंकर फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

About The Author

See also  डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट पहुंची, केंद्र ने की अवैध घोषित करने की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed