दलमा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 1 करोड़ के इनामी आकाश की तलाश में CRPF

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : दलमा और आसपास के जंगल क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम नक्सली कमांडर असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर की तलाश में जुटी है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि नक्सली संगठन क्षेत्र में दोबारा सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद जंगलों में निगरानी और सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

असीम मंडल उर्फ आकाश को नक्सली संगठन का शीर्ष स्तर का सदस्य बताया जाता है। पुलिस के अनुसार, वह कई मामलों में वांछित है और उसके खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई चल रही है। दलमा-गलुडीह क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार गश्त, तलाशी अभियान और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा बलों का लक्ष्य नक्सली नेटवर्क को कमजोर करना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें संवेदनशील इलाकों में अभियान चला रही हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

About The Author

See also  मायके से पैसे लाने का दबाव, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी; पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

You may have missed