20 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, वोटर लिस्ट में नाम को लेकर प्रशासन की अपील

Advertisements

जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिला प्रशासन ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र (Enumeration Form) जल्द जमा करने की अपील की है। शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 20 जुलाई, 2026 को विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां मतदाता अपना भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा कर सकते हैं। बीएलओ इन शिविरों में प्रपत्र भरने और जमा करने में लोगों की सहायता करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रशासन ने बताया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र का वितरण और संग्रहण किया जा रहा है। जिन मतदाताओं को अब तक प्रपत्र नहीं मिला है या जिन्होंने अभी तक प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सत्यापन और डिजिटाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है।

विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार और अन्य बदलाव के लिए निर्धारित प्रपत्रों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

About The Author

See also  फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 15 से 40 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ोतरी, वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% तक ब्याज

You may have missed