रेजिडेंशियल स्कूल में छात्रों से सफाई कराने का आरोप, पिटाई पर भड़के अभिभावकों का प्रदर्शन

Advertisements

धनबाद : जिले के एक रेजिडेंशियल स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने, कक्षाओं और हॉस्टल की सफाई कराने तथा अन्य घरेलू काम करवाने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामला बापू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर का बताया जा रहा है, जहां शनिवार को कई अभिभावक स्कूल परिसर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। अभिभावकों का आरोप है कि काम करने से इनकार करने वाले छात्रों के साथ मारपीट भी की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभिभावकों के अनुसार, छात्रों से झाड़ू लगाने, शौचालय साफ करने और रसोई के काम में सहयोग कराने जैसे कार्य कराए जा रहे थे। कुछ बच्चों ने कथित तौर पर शिक्षकों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत भी की। प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने स्कूल की सुविधाओं और रहने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि स्कूल में पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों से इस तरह के काम नहीं कराए जाने चाहिए.

मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराने की बात कही है। जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग ने अभिभावकों से लिखित शिकायत देने को कहा और आरोप सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विरोध के बाद कुछ अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से घर भी ले गए।

About The Author

You may have missed